बिहार-गोपालगंज से साइबर फ्रॉड महिला गिरफ्तार, महाराष्ट्र के कारोबारी से चार करोड़ ठगे

गोपालगंज।

महाराष्ट्र के पुणे में चार करोड़ रुपये की साइबर ठगी की आरोपित महिला को महाराष्ट्र पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर फ्रॉड महिला सानिया उर्फ गुड़िया उर्फ सोफिया सिद्दीकी को महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला ठग के अपराध की दुनिया में एंट्री की कहानी भी उतनी ही हैरान करने वाली है।

यह महिला इतनी शातिर है कि पुलिस कस्टडी से यह ट्रेन से भाग गयी थी। हथकड़ी निकाल कर यह पिछली बार ट्रेन से फरार हुई थी तो आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए थे। महाराष्ट्र पुलिस ने गोपालगंज के थावे थाने की पुलिस के सहयोग से लोहरपट्टी गांव से महिला साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सोफिया उर्फ सानिया को पुलिस ने पिछली बार फरवरी 2024 में हरियाणा के फरीदाबाद से उसके घर से ही गिरफ्तार किया था लेकिन पुणे जाने के दौरान सानिया दुरंतो एक्सप्रेस से पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गयी थी। इस घटना में महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे।

चार करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज
बताया जाता है कि सानिया की शादी सीवान के नुरुहाता में हुई थी। लेकिन कुछ साल बाद ही पति से विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि तलाक हो गया। इसके बाद वह साइबर ठगी की दुनिया में आ गई। वह कभी हरियाणा तो कभी गोपालगंज के लोहरपट्टी में आकर शरण लेती थी। पुलिस अब सानिया के गिरोह में शामिल अन्य साइबर ठगों की तलाश कर रही है। पुणे में इस महिला के खिलाफ चार करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज है। एक कंपनी के बैंक अकाउंट से 4 करोड़ रुपए फ्रॉड करके यह फरार हो गयी थी।

Related Articles

Back to top button