सरकार किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाए: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

हरियाणा
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। करनाल पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 घंटे के अंदर कर दिया जाए। पहले किसानों को बहुत इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब जल्द निपटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।  

सरकार ने बनाया विशेष पोर्टल
वहीं मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने विशेष पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर सूचना देकर किसान मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button