झारखंड में आज से चलेगी लू, 13 जिले का पारा पहुंचा 40 के पार

रांची

झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज से लू चलने की संभावना जताई है।

11 से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 11  से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना है। इसी के चलते आज 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में लू चलने की संभावना है। 12 मई को दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गर्म हवाएं और तेज लू चलने की संभावना है।13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button