हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी का सितम जारी, सिरसा रहा सबसे गर्म

हरियाणा 
हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।   IMD ने 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में भीषण गर्मी और दिन-रात में गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं हरियाणा के बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले 4 दिनों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा में पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पंचकूला में रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रोहतक में तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने लगातार 13 जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button