यमुना नदी में नहाने गए एक युवक की यमुना नदी में एक गहरे कुंड में डूबने से एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत

रादौर
गांव जठलाना में दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए एक युवक की यमुना नदी में एक गहरे कुंड में डूबने से एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव जठलाना का यह युवक यमुना नदी में नहाने के लिए घर निकला था। जब वह यमुना नदी के अंदर दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया तो यमुना नदी के अंदर खनन के लिए पोपलेन मशीनों द्वारा खोद गए गहरे कूंड मे गिर जाने से युवक कीं डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों व गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस व थाना जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना जठलाना के जाँच अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि रविवार शाम को गांव जठलाना निवासी हर्षित अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर से निकला। इस दौरान यमुना नदी में नहाते समय वह डूब गया। उसके साथ आए दोस्त इस घटना से डर गए और वह सभी वहां से अपने घर चले गए। उन्होंने किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी। शाम को जब हर्षित घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों उसकी तलाश शुरू कर दी । सोमवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब परिजन तलाश करते हूए यमुना नदी घाट पर पहुँचे तो उन्होंने यमुना में एक युवक का शव दिखाई दिया तो जब शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान गाँव जठलाना निवासी हर्षित (15) के रूप में हूई। मृतक बच्चे के शव को आसपास के लोगों व गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।  

Related Articles

Back to top button