AAP नेता के साथ धोखाधड़ी, विश्वास के बदले मिली जालसाज़ी

बठिंडा 
वर्ष 2017 के दौरान बठिंडा हल्के से विधायक का चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बांसल व उनके एक साथी के साथ 21 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक सी.ए. सहित 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट विभाग में ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशन हासिल करने के लिए टैंडर डालने के लिए शहर के एक सी.ए. नरिंदर गर्ग, एक सैनेटरी स्टोर के संचालक अमित बांसल व एक महिला कांता बांसल ने दीपक बांसल व उसके एक साथी के साथ बातचीत की थी। दीपक बांसल व साथी ने इसके लिए 100 फीसदी पेमैंट करने की बात पर सहमती जताई व उसका प्रोफिट 95 फीसदी दीपक बांसल तथा 5 फीसदी अमित बांसल को देने की बात हुई। बाद में उक्त टैंडर के सारे पैसे दीपक बांसल ने अदा कर दिए। टैंडर जारी होने के बाद दूसरे पक्ष ने पहले हुए समझौते को मानने से इंकार कर दिया। दीपक बांसल ने बताया कि ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ 21 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। यही नहीं अमित बांसल ने अपने सहयोगी सी.ए. नरिंदर गर्ग से मिलकर जाली नैटवर्थ तैयार करवाई व विभाग को गलत जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button