बिहार-आचार्य कुणाल किशोर पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि और लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पटना/वैशाली।

महावीर मंदिर न्याय के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल पंचतत्व में विलीन हो गए। कोनहारा घाट पर उनके बेटे सायन कुणाल ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। इससे पहले पटना के सदाकत आश्रम कुर्जी के पास गौशाला रोड स्थित आवास पर से उनकी शव यात्रा निकली।

शव यात्रा यह कुर्जी, राजीव नगर, अटल पथ होते हुए महावीर मंदिर पहुंची। आचार्य का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए महावीर मंदिर के पास करीब सवा घंटे तक रखा गया। इस दौरान लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी की आंखें नम थीं। आचार्य के बेटे और बहू फूट-फूट कर रोते दिखे। आचार्य की शव यात्रा गांधी सैदान से मरीन ड्राइव होते हुए गाय घाट तक शव यात्रा पहुंची। इसके बाद गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट पर शव यात्रा पहुंची।  बेटे सायन कुणाल और समधी अशोक चौधरी ने उन्हें कंधा दिया। वहीं उनकी बहू और सांसद शांभवी भी अंदिम विदाई देने कोनहारा घाट पर पहुंची। घाट पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Related Articles

Back to top button