बदमाशों ने मुबारकपुर पंचायत के उप मुखिया को गोली मार कर किया घायल, पुलिस कर रही जांच

बिहार

बिहार में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर लूट-पाट, हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में ताजा मामला बिहार के छपरा से आया है, जहां अपराधियों ने मुबारकपुर पंचायत के उप मुखिया को गोली मार कर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मांझी थाना क्षेत्र की है। घायल उप मुखिया की पहचान सिधरिया टोला निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उप मुखिया रविवार रात को कोडर गांव से विवाह समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिग कर दी। उप-मुखिया को दो गोलियां लगी है। उनके पेट और पीठ पर गोली मारी गई है। वहीं गोली लगने के बाद उप-मुखिया घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उप-मुखिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।  

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं उप मुखिया के गोली लगने कि सूचना मिलने के बाद एकमा के विधायक श्रीकांत यादव घायल उप मुखिया को देखने अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल कमलेश यादव के बयान पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही इस मामले के मुख्य अभियुक्त रूद्रपुर गांव निवासी मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button