डीजे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल, 4 घायलों की हालत गंभीर

गिरिडीह

झारखंड के गिरिडीह में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि यहां डीजे वाहन में सवार होकर आधा दर्जन लोग देवघर बारात गए थे। इस दौरान कतरास लौटने के क्रम में डीजे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे डीजे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया है। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल धनबाद जिले के कतरास पंचगढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button