अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हुआ शुरू, कुरुक्षेत्र में गीता रन में दौड़े हजारों लोग, मंत्री कृष्ण बेदी ने किया रवाना

कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र में गुरुवार को गीता रन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी शुभारंभ हुआ। गीता रन में प्रदेश भर के हजारों लोग दौड़े। दाैड़ को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने धर्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा भाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ब्रह्म सरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो गया।  

महोत्सव का यह पहला आयोजन है जबकि दोपहर बाद 3:00 बजे राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय ब्रह्म सरोवर के तट पर लगे सरस व शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही गीता महोत्सव का भी आगाज होगा। गीता रन में भागीदारी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह बना रहा। शहर भर में गरीब 8 किलोमीटर की इस गीता रन को लेकर महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए थे।

Related Articles

Back to top button