झारखण्ड-मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिले राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि, महोत्सव में किया आमंत्रित

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर  राजधानी रांची के मोरहाबादी में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले  दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड की सभी 32 जनजातीय समुदायों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति  की श्रीमती नीलम बिरुली, श्री अमित तिर्की, श्री कमिश्नर मुंडा और श्री बबुआ मुंडा समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button