हरियाणा के लोगों को गर्मी से जल्दी मिल सकती है राहत, जारी हुआ भारी बारिश का 3 दिन का अलर्ट

हरियाणा
हरियाणा के लोगों को गर्मी से जल्दी राहत मिलने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें हरियाणा में गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला में मई महीने में 112 साल बाद रिकॉर्ड बादल बरसे हैं। यहां अब तक 79.4MM बारिश हुई। इससे पहले 1913 के मई महीने में अंबाला में 85MM बारिश हुई थी।

27 मई को भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक 27 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बारिश हो सकती है।

28 मई को इन जिलों में भारी बारिश
 28 मई को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में समेत जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

29 मई को तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button